Saturday, August 28, 2010

आज फिर से एक विचार मन  में आया...

आज शनिवार है... सॉफ्टवेर इंजिनियर की लाइफ का एक बहुत बड़ा हिस्सा (क्यूंकि हम में से ज़्यादातर लोग इस दिन आराम फरमाते हैं)... शाम को एक बहुत अच्छी सी नींद निकालने के बाद चाय की चुस्कियों के साथ फिर से दिमाग पुरानी बातों को याद करने लगा ..क्या करें इंसानी फितरत है.. एक शौचालय में और एक चाय की चुस्की लेते हुए हम सोचना कभी नहीं भूलते..

पिछले सात सालों से घर से बाहर हूँ.. पहले पढाई और अब नौकरी.. इन सात सालों में अलग अलग शहरों में अलग अलग लोगों के साथ रहने का मौका मिला.. आम भाषा में बोलें तो roommates ..roomy etc etc . यह roommates वोह लोग होते हैं जिनसे आम तौर पर आपकी नहीं बनती.. वोह उत्तर होते हैं तो आप दक्षिण ..वोह सफाई पसंद तो आप बिंदास types .. आपको घर का खाना पसंद है तो उनको बाहर जाकर हैदराबाद हाउस की बिरयानी खाना पसंद है.. आप हर रोज़ नहाते हैं और वोह शायद हफ्ते में 2 बार नहाने वाले ...पानी बचाकर रहने वाले प्राणी.. पर इन सब non bonding परिस्थितियों के बीच भी हम साथ रहते हैं ..साथ खाते हैं..और अफ़सोस साथ सोते भी हैं. तो बस ऐसे ही चाय की चुस्कियों के बीच सोचा सात सालों में जिनके साथ रहा हूँ ... क्या मैं आज जब उनके साथ नहीं रहता तो उनको मिस करता हूँ..? क्या मैंने उनको कभी भी अपना दोस्त समझा.. मन बड़ा कुंठित हुआ यह जानकार जब इन सवालों का जवाब दिल के किसी बहुत ही इमानदार कोने से आया.... "नहीं" ...जितने भी लोगों क साथ रहा उनमें से बहुत कम लोग ऐसे हैं जिनसे आज बात भी होती है.. होती भी है तो शायद जन्मदिन की शुभकामना तक सीमित रहती है.. शायद इन सबका एक सबसे बड़ा कारण है मैंने अपने roommates अपनी इच्छा से नहीं चुने .. बस कुछ लोगों को एक छत की ज़रुरत थी और साथ रहने लगे.. एक गया तो उसकी जगह किसी और ने लेली (सुलेखा.कॉम पर ad देखकर मिल ही गया कोई)... जाने वाला अपना कुछ सामान छोड़ गया बस ( फटे कपडे..कुछ मोज़े .. टूटा टूथ बृष ).. नहीं छोड़ गया तो ऐसी कोई याद जो मुझे मजबूर करे उसे याद करने को...यही जीवन है soru बाबु. पर जब हम दोस्ती की बात करते हैं तो माज़रा कुछ और रहता है .. दोस्त " is not by chance its by choice "... हम अपने दोस्त खुद चुनते हैं पर roommates नहीं ...और इसलिए हामारे "roommates " 10 होंगे पर दोस्त उन 10 में से शायद 1 ही बन सका...कोई गिला शिकवा नहीं..बस एक विचार .. मन में आया और आप लोगों से share कर लिया..
चाय ख़त्म हो रही थी.. फिर अचानक से एक अजीब सा ख़याल दिमाग में आया .. roommates ..दोस्त.. इन सब तक तो यह बातें ठीक हैं पर क्या arranged marriage भी कुछ यही कहानी नहीं दोहराती..?  पापा मम्मी ने किसी दूर के रिश्तेदार की सिफारिश पर एक लड़की को देखा.. (हाँ शायद किसी किसी ने 10 लडकियां भी दखी होंगी) और हो गयी शादी तैय... क्या यह वही किस्सा नहीं है.. किन्ही दो लोगों को ज़रुरत थी शादी करने की और कर ली..? क्या हमको जीवन साथी चुनने में भी वही धैर्य वही "choice " वाला funda नहीं  अपनाना  चाहिए..?? और इससे पहले के मेरे विचार कुछ और खतरनाक मौड़ लेते ..मेरी चाय ख़त्म हो गयी .. दिलो दिमाग में फिर से वही ठंडा खून बहने लगा जिसे चाय की गर्मी ने थोड़ी देर के लिए गर्म बना दिया था..

आज के विचार  बस इतने ही..फिर मिलेंगे..

Soru ...

Friday, August 27, 2010

Badalta Bhaggu...

आज बैठे बैठे ऐसे ही विचार आया...
बचपन से आज तक पता नहीं कितनी बार अपना भगवान् बदला है मैंने (या शायद सबने). जब पैदा हुआ तो शायद कुछ दिनों तक वोह नर्स जिसने मुझे पहली बार देखा होगा वोह मेरी भगवान् थी... फिर मैं घर गया तो माता पिता भगवान् हुए... जैसे जैसे बड़ा हुआ..स्कूल जाने लगा... क्लास की टीचर मेरी भगवान् हुई... घर में मम्मी भगवान् स्कूल में टीचर भगवान् ... और बड़ा हुआ.. तो खेल मेरा भगवान् बना...बस फिर खलेने में ही भगवान् की भक्ति समझता था मैं... फिर और बड़ा हुआ.. पढाई को अपना भगवान् बनाया.. करियर की पूजा की ..दिन रात बस पढाई.. फल भी मिला पढाई को भगवान् बनाने का.. अच्छे कॉलेज में addmission   भी हो गया.. अब seniors मेरे भगवान् थे..(मजबूरी के  ही सही पर थे ).. फिर कॉलेज में सुन्दर सुन्दर कन्याएं देखीं..और बस प्यार ही मेरा भगवान् हो गया.. ( बहुत सारी लडकियां या फिर यूँ कहूँ सम्पूर्ण नारी जाती मेरी भगवान् हो गयीं).. सेमेस्टर दर सेमेस्टर समझ में आया की लडकियां नहीं लैब assistants मेरे भगवान् होने चाहिए ... तभी नंबर मिलेंगे और तभी बड़ी कंपनी के  interview में बैठ पाएंगे.. और बस फिर ऐसे ही भगवान् बदलते बदलते एक दिन नौकरी लग गयी.. ( इस बीच मैंने कई बार भगवान् बदले.. क्षणिक भगवान्.. जैसे की Viva  लेने वाला external भगवान्..तो प्रोजेक्ट sanction करने वाला lecturer भगवान्, तो interviewer भगवान्..etc etc ) .  फिर, वोह दिन आया जब बचपन क सारे भगवानों की इच्छा पूर्ण हुई , मेरा नौकरी का पहला दिन.. सोच कर गया था की यहाँ कोई नया भगवान् मिलेगा.. और मिला भी.. मेरा बॉस... पर यह भगवान् कुछ अलग था... यह भगवान् स्वार्थी था ..अपना काम निकालने वाला.. या यूँ कहूं भगवान् क भेस में शैतान था... पर क्या करें..बचपन से यही सीखा था.. आगे बढ़ना है तो.. ऐसे को भी भगवान् मान कर चलो....और बस शुरू हो गयी भक्ति... एक नए भगवान् की (read boss ) ... और यह सिलसिला जारी है.... पता नहीं आगे अब कौन कौन भगवान् बनेगा ( शायद आने वाली बीवी ... आने वाले बच्चे )....

पर इन सब भगवानों क बीच एक भगवान्  और है.. हमारे दोस्त..हमारे मित्र ..साले हमारे साथ दुसरे भगवानों की भक्ति इन्होने खूब की है (ख़ास तौर पर नारी जाती वाले भगवान् की)....कभी कभी शैतानों की तरह लड़ाई भी की है ..तो कभी कभी वाकई में भगवान् बनकर मुसीबत में हमारी मदद भी की है ( वोह बात और है की बदले में जरूर से एक beer की bottle या फिर उधार माँगा है).....

आज क विचारों की समाप्ति हुई यहाँ...फिर मिलेंगे..

Soru ...