Monday, September 13, 2010

तीन सुंदरियां....

आज एक बड़ा सुहाना सा किस्सा बन गया....

दिन भर की थकान, काम का बोझ... अगर आपको कुछ देती है तो वो है एक सुनहरी नींद ..वोह नींद जिसे आप हर सुबह उठने पर जागती आखों से सपनों में देखते हैं की कब फिर से रात होगी और हम फिर से नींद की आघोष में होंगे. सोमवार की सुबह थी, मेरा अलार्म बजा और मुझे न चाहते हुए भी उठना पड़ा. सुबह की हल्की हल्की धूप खिड़की में से झाँक झाँक कर मुझे उठने को कह रहीं थी, तभी बाहर पड़ोस के अपार्टमेन्ट में से किसी बच्ची के खेलने की आवाज़ कानों में पड़ी. मैं उठा और अपनी आधी खुली हुई आखों से देखने की कोशिश की के खिड़की क बाहर है कौन.. सही से झलक न मिलने पर अपनी बड़ी सी बालकोनी में गया... सूरज देवता पूरी तरह आसमान पर छाए हुए थे ऐसा लग रहा था मानो मुन्ना भाई गाना गा रहे हों... चंदा मामा सो गए सूरज चाचू जागे.... मेरी नज़र अचानक पड़ोस कि बालकोनी में खेलती हुई नैना ( एक 3 साल की नन्ही सी गुडिया) पर पड़ी.. मासूमियत जैसे झलक रही थी चहरे पर.. वोह उसके घुंघराले बाल.. वोह उसकी छोटी छोटी आखें ..और वोह उसका अपनी भोली अदा में उसकी मम्मी से पूछना "मम्मा आप मेरी प्यारी मम्मा हो न.. आज ऑफिस मत जाओ" ...उसकी आवाज़ में न जाने क्या जादू था ...नींद तो कहीं छू मंतर हो गयी और ऐसा लगा मानो मानव जाती का इससे ख़ूबसूरत रूप नहीं हो सकता...और फिर से लगा कोई जोर जोर से गा रहा हो.. "बच्चे मन के सच्चे ..सारी जग की आँख के तारे.." और इसी सोच के बीच नैना आखों से ओझल हो गयी और मैं ऑफिस जाने के लिए तैयार होने अन्दर चला गया..
आज ऑफिस जाते समय रास्ते में एक अजीब सी ख़ुशी थी मन में..एक मुस्कराहट थी चहरे पर जो शायद नैना ने दी थी. अचानक एक स्टॉप पर बस रुकी और मेरा ध्यान बस के दरवाज़े की तरफ गया... और फिर ऐसा लगा किशोर दा गाना गुनगुना रहे हों.. " एक अजनबी हसीना से यूँ मुलाक़ात हो गयी.." .. वोह बड़ी सहमी सहमी सी थी..confused सी .. बस ड्राईवर से कुछ पूछ रही थी... ड्राईवर ने कुछ जवाब दिया उसे और वोह मुस्कुराई... क्या कहें उस मुस्कान के बारे में ..ऐसा लगा मानो घने बादलों के बीच बत्तीस सूरज चमचमा रहे हों...वोह पास आने लगी दिल कि धडकनें बढ़ने लगीं.. मेरा पैर aisle क़ी तरफ बाहर निकला हुआ था तो बोली " Excuse me " ...आवाज़ तो बाहरी सुन्दरता से भी ख़ूबसूरत ..ऐसा लगा कोई गाना सुना दिया उसने पूरे सुर ताल में... और वोह आगे वाली सीट पर जाकर बैठ गयी... बस समझो love at first sight क्या होता है आज समझ आ गया था...इन्ही दिल क़ी आवाजों के बीच पीछे से आवाज़ आई "approaching El Camino and Lafayette " ....aaaaaaahhhhhhh ऐसा लगा यह वक़्त थम क्यूँ नहीं जाता ( पहली बार ऐसा तब लगा था जब मैं 10th board का mathematics का पेपर दे रहा था और टाइम ख़त्म होने क़ी घंटी बज चुकी थी)... वक़्त तो नहीं थमा..बस ज़रूर थम गयी थी.. उतरते उतरते मैंने उस सुन्दरी का नाम पढ़ ही लिया उसके ID कार्ड से.. जूही नाम था उसका... SJSU स्टुडेंट... बस से उतरते ही मन  में यही ख़याल था.. एक ही दिन में 2 ख़ूबसूरत परियों से मुलाक़ात.. आज का दिन तो ज़बरदस्त जाने वाला है...
दिन गुज़रा... और हाँ वाकई में अच्छा गुज़रा था...फिर से चल पड़ी जीवन गाड़ी बस स्टॉप क़ी ओर (मन में गाना गुनगुना रहा था..मुसाफिर हूँ यारों..न घर है..न ठिकाना )... बस आई.. मैं चढ़ा ... सीट पर बैठा ही था क़ी अचानक रोते हुए बच्चे क़ी आवाज़ पड़ी कानों में ... पीछे मुड़कर देखा तो एक आंटी अपने बहुत ही छोटे बच्चे को गोद में लेकर बैठी हुईं थी...ऐसा लगा मानो उन्होंने अपने आँचल में अपनी दुनिया समेट रखी हो.. ऐसा लगा वोह बच्चा गुनगुना रहा हो.. "माँ..मेरी माँ ..प्यारी माँ ...मम्मा".. उनका बच्चे को ऐसे प्यार से सहलाना ... अजीब अजीब से मुंह बनाकर उसे हँसाने क़ी कोशिश करना...अपने पल्लू से उसके चहरे को ढकना ...मन जोर जोर से चिल्ला रहा था... माँ से ख़ूबसूरत रूप इस धरती पर नहीं है.. इतना निस्वार्थ प्यार तो बस माँ रुपी एक सुन्दर आत्मा ही कर सकती है.. इतना सुन्दर मन और इतनी शुद्ध आत्मा.. भगवान् आज पूरी तरह से मेहरबान था मुझपर.. एक ही दिन में तीन सुंदरियों से मुलाक़ात ... तीनों ही अपने आप में कुदरत का एक करिश्मा.. जैसे भगवान् ने खुद रचना की हो इन तीनों सुंदरियों की..जैसे खुद ऊपर वाले ने इनके चरित्र क़ी script लिखी हो ...
दिन तो मेरा बीत चुका था ..... शाम क़ी चाय के साथ फिर एक विचार मन में आया क़ी शायद इन तीनों सुंदरियों के दर्शन मैं रोज़ करता हूँ.. शायद यह तीन सुंदरियां मेरे जीवन का ही एक हिस्सा हैं..मैंने कभी सुन्दरता को सीरत के मापदंड पर नहीं तौला.. आज उसी छुपी हुई सुन्दरता को समझा है मैंने.... बस चाय ख़त्म करते करते भगवान् से यही माँगा क़ी प्रभु आपकी रचाई हुई इस सृष्टि में हर चीज़ क़ी सूरत नहीं सीरत निहारूं.. समझूं..

Soru ...

7 comments: