Sunday, September 19, 2010

पिछली ज़िन्दगी....

आज फिर से विचारों का समंदर इस खाली (और शैतानी) दिमाग में तूफ़ान मचा रहा है...

हम जब भी खाली बैठते हैं.. तो सबसे ज्यादा विचार किन बातों के आते हैं ..?? वोह चीज़ें..वोह वाकये जो हमारे साथ होने वाले हैं..?? या वोह किस्से वोह बातें जो हमारे जीवन में हो चुकी हैं... इन short हमारा भूत काल ??... मेरे ख्याल से ज्यादातर लोग अपने भूत को ज्यादा याद करने में अपना समय बिताते हैं.. एक अजीब सी ख़ुशी..एक अजीब सा नशा है बीती बातों को याद करने में.. और अपनी बात बोलूं तो मैं जब भी पुराना समय याद करता हूँ..उस समय को miss ही करता हूँ..
जब बचपन में पहली बार school गया तो आखों में आंसू थे पर मन में एक जिज्ञासा भी थी..कैसा होगा नए लोगों का साथ ..कैसी होंगी किताबें....हफ्ता बीता महीना बीता.. और मैं बेचारा 4 साल का बच्चा होमेवोर्क के बोझ तले दबता गया.... और फिर शुरू हुआ सिलसिला "miss " करने का ....कितने अच्छे थे वोह बिना होमेवोर्क वाले दिन ..कितने अच्छे थे वोह दिन जब सुबह जल्दी नहीं उठना पड़ता था...कितने अच्छे थे वोह दिन जब 10 से आगे गिनती न आये तो डांट नहीं पड़ती थी..कितने अच्छे थे वोह दिन जब सुस्सू भी गलत जगह गलत समय पर कर दिया तो अलग कमरे में ले जाकर मार नहीं पड़ती थी..बस समझा दिया जाता था प्यार से ... हे भगवान् वोह पुराने दिन अच्छे थे..
बड़े होते होते वोह बचपन कहीं छूट गया.. senior secondary classes में पहुँचने पर न मन बच्चा रहा था न तन .. पर "miss " करने की आदत नहीं छूटी थी ... अब वोह दिन याद आते थे जब गर्मियों की छुट्टियां होती थी.. अब वोह दिन याद आते थे जब mathematics बस 100 तक की गिनती और 20 तक की tables का नाम हुआ करता था ... वोह दिन याद आते थे जब स्कूल में जन्मदिन मानाने के लिए toffees लेकर जाते थे... वोह दिन याद आते थे जब स्कूल में lunch break में "special prayer " हुआ करती थी..पर हाँ कुछ चीज़ें अभी भी नहीं बदली थी.. वोह होमेवोर्क.. वोह competition ..वोह भाग दौड़..
स्कूल से निकलकर कॉलेज में आया .. .. फिर से वही जोश ..वही जिज्ञासाएं थी मन में जो कभी पहली बार स्कूल में कदम रखा था तब थी.. दिन बीते महीने बीते.. फिर से जब भी खाली बैठो एक ख़याल मन में ज़रूर आता था... यार वोह स्कूल वाले दिन कितने अच्छे हुआ करते थे.. शहर अपना था.. लोग अपने थे..मोहल्ला अपना था ..एक किताब से भी पढो तो आराम से पास हो जाते थे.. वोह पुराने दोस्त..वोह कुछ ख़ास लोग जो स्कूल में nursery class से आपके साथ पढ़े ..खेले..वोह मस्ती जब घर से बोलकर जाना की tuition जा रहा हूँ और सड़कों पर badminton खेलना ..क्यूँ न miss करता वोह दिन...अब वोह दोस्त कहीं पीछे छूट गए थे..वोह सड़क पीछे छूट गयी थी..वोह मस्ती पीछे छूट गयी थी... होली दिवाली पर भी बस कॉलेज से भागकर ही जाना पड़ता था..attendance का डर दिवाली के फटाखों के बीच कहीं ना कहीं फूट ही जाता था..बस कुछ नहीं बदला था तो वोह होमेवोर्क ( कॉलेज में नाम बदलकर assignment हो गया था वोह)..वोह competetion ..इन सब विचारों के बीच आगे बढ़ने की वोह लालसा ..वोह भूख... जीवन गाड़ी को आगे बढाती रही...
कॉलेज से निकला..नौकरी लग गयी... ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं... घरवाले तो जैसे घी के दिए जलाते थे रोज़...नौकरी मिली तो मुलाक़ात हुयी माया से ..वोह माया जिसको सपनो में ही देखा था बचपन से.. हाँ जी वही हरी हरी currency notes की माया ... अपने आपको यहाँ पाकर बड़ा फक्र महसूस होता है.. अपनी तरक्की जैसे अपने हाथों से लिखी हो मैंने.. आज महसूस होता है की माना जीवन के हर मौड़ पर पिछली ज़िन्दगी को याद किया है मैंने.."miss " किया है मैंने..पर जैसे वोह भूत काल नहीं मेरी कोई पिछले जन्म की ज़िन्दगी थी जिसे मैं भूल चुका हूँ .. मैं बहुत खुश था...
समय गुज़रा..माया की माया फीकी पड़ने लगी... और फिर से "miss " करने वाले जज़्बात..एक लम्बे break के बाद मेरे मन में घर करने लगे थे... अरे यार कितने मस्त थे वोह कॉलेज वाले दिन.. कोई बॉस नहीं हुआ करता था..अपनी मर्ज़ी के मालिक थे.. मन किया कॉलेज गए..नहीं किया bunk मार लिया..बस conductor से 2 Rs के लिए झगडा करना...दोस्तों से शर्त लगाना वोह भी बस 5 Rs क juice की...  दिवाली पर फटाखे लेने जाओ तो पापा का यह बोलना कि बस सोरु 500 Rs का budget है..और मेरा पापा से बोलना बस पापा  सूतली बोम्ब का एक packet और..अबतो पापा बोलते हैं जा सोरु जो मन में आये ले आ...क्या मस्त दिन थे वोह कॉलेज वाले जब  कॉलेज में annual function हुआ करता था..ज़बरदस्त मस्ती हुआ करती थी.. जब result आता था तब वोह सुबह सुबह अखबार में अपना रोल नंबर देखते देखते सभी भगवानों को याद कर लेना...क्या दिन थे वोह कॉलेज के जब एक ही बंदा 4 लोगों कि proxy लगाता था..छुट्टी भी ली तो भी attendance मिल ही जाती थी..अबतो आधे दिन के लिए भी कहीं जाना होता है तब भी leave apply करनी पड़ती है..
कयी ऐसे colleagues हैं जिनकी शादी हुई है अभी अभी और वोह अगर कुछ सबसे ज्यादा miss करते हैं तो उनकी पिछली ज़िन्दगी..उनका bachelorhood ... जिनके अभी अभी बच्चे हुए हैं वोह भी अपना बचपन ही ढूंढते हैं उनमें...

अब धीरे धीरे समझ आने लगा था.. कुछ भी कहो कितने भी आगे बढ़ते जाओ.. हमेशा यही लगता रहेगा कि पिछली ज़िन्दगी वर्तमान से बेहतर थी.. स्कूल में रहो तो छुटपन वाले दिन..12th में पढो तो 5th वाले दिन..कॉलेज में गए तो स्कूल वाले दिन..नौकरी लगी तो कॉलेज वाले दिन..शादी हुई तो कुंवारे थे वोह वाले दिन...वाह रे ऊपर वाले ..क्या साज़िश है तेरी.. यह दिल नामक चीज़ लगाई इसीलिए शरीर में ताकि हम आगे बढ़ते भी रहे तो अपना पिछला न भूलें....

Soru ... 

3 comments:

  1. U write well dude....this one is another good piece of thought !

    ReplyDelete
  2. kya baat hai .. kya baat hai .. kya baat hai ...

    ReplyDelete
  3. Thnk God..Ab toh samajh me aaya... :)
    Very fluent n sincere thots..

    ReplyDelete