Sunday, October 3, 2010

तुमने दिया मैंने लिया...

विचारों की उथल पुथल मानवीय जीवन का हिस्सा...

आज रात जब घर पर फ़ोन किया तो पापा ने बताया की चित्तोड़ के सबसे पुराने सरकारी डॉक्टर Mr Ladhha को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए anti corruption वालो ने धर दबोचा. रिश्वत की रकम सुनी तो विश्वास नहीं हुआ...महज़ 500 रुपये .. 1000 रुपये की पूरी रिश्वत की दूसरी किश्त .... बड़ा जागरुक हो गया है आज का भारतीय.. भारतीय सरकार का साक्षरता अभियान वैसे भले ही देश को ज्यादा फायदा न पहुंचा सका हो पर शायद भ्रष्ट अफसरों.. सरकारी कर्मचारियों.. पर नकेल कसने में कुछ हद तक कामियाब ज़रूर हुआ है..

पापा ने जो समाचार दिया उससे दुःख भी हुआ और आश्चर्य भी... पर फिर एक विचार मन में कुलबुलाने लगा... वोह डॉक्टर जिसने घूस मांगी वोह तो गुनाहगार है ही..पर क्या देने वाला उतना ही गुनाहगार नहीं है..?? क्या वोह शख्स उतना ही ज़िम्मेदार नहीं है..?? क्या वोह  कुत्ते को हड्डी डाल कर उसकी आदत नहीं बिगड़ रहा..?? उसे (रिश्वत लेने वाले को)...हर बार इसी अपेक्षा में जीने को मजबूर नहीं कर रहा की मुझे हड्डी मिलेगी..biscuit तो सरकार दे ही देती है.. पर हड्डी..वोह तो मिलनी ही चाहिए.. . हम में से कितने ही ऐसे लोग हैं जिन्होंने कभी भी रिश्वत का एक पैसा नहीं लिया... कभी कोई गलत काम नहीं किया... पर क्या कोई ऐसा है जिसने अपना काम जल्दी करवाने के लिए रिश्वत ना दी हो..?? चाहे वोह मकान का नक्षा पास करवाने के लिए दी हो या चाहे अपने बेटे की डिग्री university से  निकलवाने के लिए.. रिश्वत तो रिश्वत है भाई..चाहे दो चाहे लो... बिगड़े हुए बच्चों की बुराई..उनकी शैतानियों के लिए उनके parents को एक बात सबसे सुननी पड़ती है... "आपने ही बिगाड़ रखा है बच्चों को... क्यूँ इसकी हर जिद्द पूरी करते हैं"... तो जो बात बच्चों पर लागू होती है..बड़ों पर क्यूँ नहीं..?? वोह बच्चा जो "donation " देकर डॉक्टर..या इंजिनियर या वकील बना है ( actually बनवाया गया है).. क्या वोह अपना काम इमानदारी से करेगा जबकि उसे पता है की काम को आसानी से करवाने का तरीका है रिश्वत..घूस... वोह भी वही करेगा... पहले दी थी अब लेगा...मेरे दोस्तों.. हमारे माँ बाप हमें सब कुछ अच्छा सिखाते हैं.. हमेशा अच्छा बनने को बोलते हैं..पर क्या वोह हमें एक भी दिन यह शिक्षा देते हैं... बेटा रिश्वत ना लेना ..ना देना.. शायद ना लेने वाली बात तो बोल भी दें पर ना देने वाली बात कैसे बोलेंगे.. उन्होंने भी कभी ना कभी कहीं ना कहीं किसी ना किसी को घूस खिलाई है...
जागरूक..शिक्षित भारत के  नौजवान अपने बच्चों को "Green Energy "..." Environment pollution " इन सबके बारे में समझाते हैं.. फिर क्यूँ नहीं सिखाते इमानदारी का पाठ..?? 58 साल के डॉ. Ladhha को तो पकड़वा दिया पर क्या उन बच्चों को कोई सीख मिली जिनके फर्जी मेडिकल certificate Ladhha साहब ने बनाए थे..?? उन बच्चों को तो यही सीखने को मिला.. कोई भी काम जल्दी से करवाना हो.. पैसा फेंको तमाशा देखो...रिश्वत एक "chain reaction " है ...एक आदमी रिश्वत लेता है क्यूंकि वोह पैसा उसे किसी और को रिश्वत में देना है या फिर उसने पहले ही किसी को रिश्वत दी थी ...इसलिए सवाल शायद यहाँ सिर्फ लेने का ही नहीं..देने का भी है.. "Honesty is the best policy"..पर क्या रिश्वत..घूस ना "देना" इस policy का हिस्सा है..??
दोस्तों... मन के यह विचार इतने क्रांतिकारी भले ही ना हों...पर इनका मूल्य समझना आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत ज़रूरी है... घर की सफाई ज़रूरी नहीं मौजूदा कीड़ों को मार कर ही की जाए...यह सफाई तो कीड़ों को पनपने ही ना देने से भी हो सकती है...

Soru ...

4 comments:

  1. dost ... aapke vichaar behtareen hai ... yeh jagrukta laane ki kshamta rakhte hai ... apni kalam se aise nek vichaar likhte rahiye ...

    ReplyDelete
  2. i totally agree ..its a chain reaction..रिश्वत देना या लेना हिस्सा है भ्रष्टाचार का और भ्र्ष्टाचार का मुख्य कारण है गरिबी ..रिश्वत लेना लालच या गरिबी हो सकता है पर देना सिर्फ़ मजबूरी है... काम अगर आसानी से हो जाए तो कोई क्यूं रिश्वत देगा..जो लोग आज शिखर पर है सब उन्हे जानते है ..कोई ये नही पूछता कि आप कितनी घूंस देकर यहां पहुचें है ..पर जो पैसे नही दे पाया ,जो गरीब है या जो ईमानदार है क्या उनसे कोई पूछ्ता है कि उनकी नाकामयाबी का कारण उनकी ईमानदारी तो नही, क्या उन्हे इसका कोई extra privilege मिलता है या उन्हे certify किया जाता है कि भई आप ईमानदार है...!
    तो सौरभ "Honesty is the best Policy" अब history है ..all that count here now is success and "Success always comes when you meet opportunity"..and who the hell on this earth wanna loose the oppurtunity..फ़िर उसके लिये चाहे रिश्वत ही क्यूं ना देना पडे...

    ReplyDelete
  3. Nice one Saurabh..
    "Rishwat dena toh khud papa ne sikhaya...99% laoge toh ghadi warna chadi"
    :)
    One more...
    "The worst thing about corruption as a system of governance is that it works so well."
    from Shantaram Novel

    ReplyDelete
  4. nice one but u have to live with system...

    ReplyDelete